मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भेजी राहत सामग्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भेजी राहत सामग्री



गुवाहाटी। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा निरंतर सेवा कार्यों में जुटी हुई है। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि सभी सदस्याओं एवं समाज की महिलाओं के सहयोग से राहत सामग्री का व्यापक संग्रह एवं वितरण किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 500 मेखला-चादर, सलवार-सूट, बच्चों के कपड़े, सैनिटरी पैड तथा अन्य आवश्यक उपयोगी सामग्री गुवाहाटी से वाहन के माध्यम से अपर असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा चुकी है। राहत अभियान लगातार जारी है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी सामग्री भेजने का प्रयास किया जाएगा।


संतोष शर्मा ने कहा कि महिला शाखा का संकल्प है कि जब तक आवश्यकता रहेगी, मानव सेवा का यह अभियान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "मानव सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।"


उन्होंने इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज की महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी की विभिन्न शाखाएं भी बाढ़ राहत कार्यों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सक्रिय योगदान दे रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें