सोयल खेतान,रोहा
शिक्षित युवक,युवतीयों द्वारा स्थापित सामाजिक,सांस्कृतिक अनुष्ठान सुभाख (XUBAX) रोहा, ने अपना 5वां स्थापना और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रात:6बजे आयोजित रन फॉर नेचर-प्रकृति के लिए दौड़ में युवक युवतीयों द्वारा सुभाख परिसर से दौड़ का प्रारंभ कर प्रमुख मार्गों से होते हुवे सुभाख परिसर में संपन्न करने के पस्चात प्रात:7.30बजे रोहा महाविद्यालय की पूर्व प्रवक्ता, लेखिका डॉ राजश्री बोरा ने द्वीप प्रज्वलन और तिरंगा फहराने के साथ ही सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गान बंदे मातरम् का परिवेशन कर समस्त क्षेत्र देशभक्तिमय कर दिया।साथ ही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अपराह्न 3बजे से सुभाख ने बच्चे, युवक युवतीयों के बिच चित्रांकन,कुईज और केरेम प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया और सांय 5बजे प्रतिस्पर्धाओं के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।
सुभाख,रोहा के संस्थापक निरुपम कलिका, सांस्कृतिक सचिव रुपम ज्योति कलिता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सुभाख के सदस्य, सदस्या और स्ट्रिड्रस रानिंग क्लब के सदस्य उपस्थित थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें