सोयल खेतान, रोहा
रोहा पतंजलि योग समिति ने योगासन के जरिए मानव संपद गढा:-विधायक
रोहा पतंजलि आदर्श योग समिति ने आज अपना 10वां स्थापना दिवस, आजादी का जशन धूमधाम से मनाया और 79विद्यार्थीयों को सह योग शिक्षक का मनापत्र प्रदान किया।
रोहा पतंजलि आदर्श योग समिति के तत्वावधान में आज प्रात:80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारत स्वाभिमान न्यास के राज्यिक प्रभारी विद्याधर कुम्भकार ने तिरंगा फहराने के साथ ही रोहा पतंजलि योग समिति के मुख्य योगगुरु रामनिवास शर्मा के संचालन में होम यग्य का आयोजन हुवा।तत्पस्चात दिहानाम, समवेत संगीत परिवेशन के पश्चात रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व अध्यक्ष कमल चंद्र शर्मा की अध्यक्षता और रोहा तहसील पतंजलि योग समिति प्रभारी कमल चंद्र शर्मा के संचालन में आयोजित हुई सभा में विद्यार्थियों द्वारा भक्तिमुलक गीतों पर योग प्राणायाम के जरिए नृत्य परिवेशन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर समस्त क्षेत्र भक्तिमय बना दिया। आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर रोहा समष्टि के विधायक शशीकांत दास उपस्थित रह पतंजलि योग समिति द्वारा किए जा रहे कार्य की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की रोहा पतंजलि योग समिति आज योग प्राणायाम के जरिए मानव संपद गढने की अहम भूमिका निभाया है। साथ ही निदिष्ट वक्ता के तौर पर भारत स्वाभिमान न्यास के राज्यिक प्रभारी विद्याधर कुम्भकार और मुख्य वक्ता के तौर पर भारत स्वाभिमान न्यास पश्चिम असम महामंत्री गिरीधर वैश्य सहित कई अतिथि उपस्थित रह सम्बोधन करने के साथ ही शिक्षार्थियों ने योग गुरुओं को एक एक फुलाम गमछा,सेलेंग,मोमेंटो प्रदान गुरुदक्षीणा दे आशिर्वाद लेने के साथ ही पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान, भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित और नौगांव जिला भारत स्वाभिमान न्यास,पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत,किसान सेवा समिति ,रोहा के सौजन्य से 1जुलाई से 25जुलाई तक चलने वाले सौ घंटे(25)दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले 79विद्यार्थियों को मानपत्र प्रदान करने के साथ ही 25दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एक दिन भी खुट्टी नही करने वाले 13विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किया गया।ईस अवसर पर रोहा के पूर्व विधायक गुणेश्वर दास,रोहा पौरसभा पौरपति वंति हजारिका, उप पौरपति अनिमा दास, कार्यवाही अधिकारी रुद्र ज्योति दास,नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पेट्रोन ओमप्रकाश जाजोदिया,प्रभारी सुनील हाजरीका,सह प्रभारी अरुप कुमार वैश्य,
सांगठनिक सचिव सुरेंद्र कुमार नाथ,कोषाध्यक्ष त्रैलोक्य मोहन नाथ,जिला कार्यालय प्रभारी विनोबा राजवंशी,जिला युवा प्रभारी संजय कुमार काकोति,जिला संवाद प्रभारी सोयल खेतान, जिला योगा विस्तारक असीम हजारिका
नौगांव जिला महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी स्वर्णलता भुँया,रोहा तहसील पतंजलि योग समिति प्रभारी दीपिका दास हाजरिका,योग शिक्षिका पुजा शर्मा,संजीव नाथ सहित नौगांव जिला, रोहा तहसील पतंजलि योग समिति,रोहा पतंजलि योग समिति के अंतर्गत विभिन्न शाखा समिति के प्रतिनिधि और शिक्षार्थी उपस्थित थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें