लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322G के लायन वर्ष 2025-26 का जिला पुरस्कार समारोह ‘प्रोत्साहन’ रविवार को गुवाहाटी के द ऑर्नेट होटल के प्रांगण में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। जिलापाल लायन पंकज पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट सेवा, नेतृत्व एवं योगदान देने वाले लायंस और क्लबों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा को कैटेगरी-A में डिस्ट्रिक्ट के ‘बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रभावी नेतृत्व, समर्पण तथा टीम के साथ किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों की सराहना है।
कार्यक्रम में लायन प्रकाश काबरा की अनुपस्थिति में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन रवि हरलालका एवं अन्य सदस्यों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
समारोह में क्लब को द्वितीय उत्कृष्ट क्लब का सम्मान प्रदान किया गया तथा बाल कैंसर सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी वर्ग में 5 पुरस्कारों सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए।
क्लब की भूतपूर्व अध्यक्ष लायन नीरू काबरा को लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया और डिस्ट्रिक्ट में विशेष प्रवक्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लायन रूपा गग्गड को रीजन में विशेष सहयोग एवं योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार पर आभार व्यक्त करते हुए लायन प्रकाश काबरा ने कहां कि यह उपलब्धि उनकी अकेले की नहीं बल्कि पूरी टीम के विश्वास, सहयोग और अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा यह पुरस्कार "मेरा नहीं हम सभी का है।"
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने कहा कि प्रोत्साहन’ कार्यक्रम ने सेवा, नेतृत्व और टीम भावना को सम्मानित करते हुए लायन वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों को यादगार बनाया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें