मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में दुर्गा अग्रवाल ने जीते तीन पदक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में दुर्गा अग्रवाल ने जीते तीन पदक



जोरहाट, 12वीं असम स्टेट मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में दुर्गा अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। 65–69 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा और जज्बे का उत्कृष्ट परिचय दिया।


दुर्गा अग्रवाल ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक तथा 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक हासिल किया।


उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है। उनके प्रदर्शन को उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए खेल के प्रति समर्पण और सक्रिय जीवनशैली की प्रेरणादायक मिसाल बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें