शिलांग दाधीच परिषद की बैठक सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलांग दाधीच परिषद की बैठक सम्पन्न



महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा


शिलांग। स्थानीय श्री राजस्थानी विश्राम भवन में रविवार को श्री शिलांग दाधीच परिषद की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। आगामी महर्षि दधीचि जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित यह दूसरी बैठक थी, जिसमें समाज के अनेक बंधुओं ने उपस्थित होकर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।


बैठक में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव समारोह के संयोजक प्रहलाद दाधीच द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। साथ ही, दो दिवसीय आयोजन की तैयारियों तथा अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपस्थित समाजबंधुओं ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी स्वेच्छा से स्वीकार कीं।


जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर 19 सितंबर को गुवाहाटी से आमंत्रित गायकों द्वारा ‘एक शाम महर्षि के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह देखा गया।


बैठक के अंत में श्री शिलांग दाधीच परिषद के कोषाध्यक्ष बनवारीलाल दाधीच ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें