मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की पहल, दो पुण्य आत्माओं ने किया मरणोपरांत नेत्रदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की पहल, दो पुण्य आत्माओं ने किया मरणोपरांत नेत्रदान



गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की पहल पर 8 अगस्त 2025 को स्व. चौथमल बोथरा एवं स्व. जगत सिंह बांठिया का मरणोपरांत नेत्रदान कराया गया। उनके इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद है।


शाखा के नेत्रदान संयोजक बजरंग सुराणा के नेतृत्व में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन लगातार नेत्रदान एवं देहदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।


इस अवसर पर पदाधिकारियों ने दोनों परिवारों के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि नेत्रदान मानवता की सेवा का महान माध्यम है। उन्होंने समाज के लोगों से भी नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की।


समाज के लोगों ने बोथरा एवं बांठिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें