अभामामस असम प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बगड़िया एवं सचिव मनिता मित्तल ने किया रोहा शाखा का दौरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभामामस असम प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बगड़िया एवं सचिव मनिता मित्तल ने किया रोहा शाखा का दौरा

 


सोयल खेतान, रोहा


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) की असम प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बगड़िया एवं सचिव मनिता मित्तल ने शुक्रवार को रोहा शाखा का दौरा कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।


राज्य की विभिन्न शाखाओं के दौरे के क्रम में शुक्रवार शाम 7 बजे दोनों पदाधिकारी रोहा शाखा पहुंचीं। इस अवसर पर रोहा शाखा की ओर से उनका फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शाखा की अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


बैठक में शाखाओं के समक्ष आने वाली समस्याओं, उनके समाधान तथा आगामी दिनों में जनकल्याणकारी प्रकल्पों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव ने देश और समाज के हित में सेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने रोहा शाखा के दो वर्षीय कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की।


अभामामस की असम प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बगड़िया एवं सचिव मनिता मित्तल ने बताया कि असम में संगठन की कुल 52 शाखाएं हैं। दोनों ने कहा कि सभी शाखाओं का दौरा कर वहां की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि दौरे की शुरुआत शुक्रवार को डिफू और लंका शाखाओं से हुई, जिसके बाद रोहा शाखा का दौरा किया गया। आगामी सप्ताह में नाजिरा और सोनारी शाखाओं का दौरा प्रस्तावित है।


इस अवसर पर अभामामस रोहा शाखा की अध्यक्ष नितु शर्मा, उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सह सचिव सुमन प्रजापत, प्रकल्प सशक्तिकरण प्रमुख रितु पोद्दार, रक्तदान प्रकल्प प्रमुख सविता शर्मा एवं सदस्य पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें