पुष्पवर्षा के बीच मां कामाख्या धाम में गूंजी ढोल-ताशों की गूंज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पुष्पवर्षा के बीच मां कामाख्या धाम में गूंजी ढोल-ताशों की गूंज



शुक्रेश्वर देवालय में भी भक्ति में डूबे श्रद्धालु


गुवाहाटी, शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में मंगलवार को मुंबई से आए ढोल-ताशा पथक की विशेष प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। ढोल-ताशों की गूंज और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक धुनों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


मुंबई से आए ढोल-ताशा पथक ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा भी की गई। पुष्पवर्षा और ढोल-ताशों की गूंज ने पूरे वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।


आयोजक योगेश सोनी ने बताया कि मां कामाख्या धाम में प्रस्तुति के बाद मुंबई से आए ढोल-ताशा पथक ने शुक्रेश्वर देवालय में भी विशेष प्रस्तुति दी। सावन के पावन महीने में प्रदोष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ढोल-ताशों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ झूमते नजर आए।


मां कामाख्या धाम और शुक्रेश्वर देवालय में आयोजित इन कार्यक्रमों ने भक्ति, आस्था और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें