रंगानदी में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगानदी में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा



रंगानदी में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र


लखीमपुर: स्वतंत्रता के 80 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के शिंगरा मंडल के तत्वावधान में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। रंगानदीवासियों के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

काछजुली स्थित नेपाली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर कहा गया कि तिरंगा केवल तीन रंगों का प्रतीक नहीं, बल्कि यह भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के स्वर्णिम सपनों का प्रतिबिंब है। तिरंगा भारत की विविधता, एकता और अखंडता का भी अनूठा प्रतीक है।

यात्रा में लखीमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष श्यामल शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें