ब्रह्मपुत्र पार्क में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ब्रह्मपुत्र पार्क में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

 


गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र रिवर गार्डन पार्क में “मॉर्निंग वॉक एंड टॉक” ग्रुप द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। ग्रुप के सदस्य अपने परिवार एवं बच्चों के साथ सफेद परिधान में तिरंगा दुपट्टा, टोपी और बैज लगाकर शामिल हुए।


कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा पार्क देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर सदस्यों के बीच मिठाई एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में अरविंद साबू, श्याम मोदी, किशोर शर्मा, सुनील अग्रवाल, नीरज जैन, पदम जैन, रतन अग्रवाल, दिलीप जैन, प्रमोद अग्रवाल, संजय पारीक, पुषराज भूरट, मनोज झाकल, शंकर दास, सुनील जैन, महेंद्र जैन, राजू पाटनी, दीपक जैन, मालचंद सिंघी और अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं उनके परिवार उपस्थित रहे।


ग्रुप पिछले एक दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय पर्वों को इसी उत्साह के साथ मनाकर समाज में देशभक्ति, सकारात्मकता और एकजुटता का संदेश देता आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें