गुवाहाटी, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी द्वारा गौहाटी लायंस आई हॉस्पिटल परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन दीपक मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनोज भाजनका ने भी सदस्यों को संबोधित करते हुए जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम चेयरमैन लायन कमलेश गोयल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्लब सदस्यों एवं लियोज ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, स्किट सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘रोशनी’ नामक नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें सेवा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में लायंस क्लब के योगदान का संदेश दिया गया।
अंत में लायन विशाल भाजनका ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देशभक्ति, एकता, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें