राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा का नगांव में भव्य स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा का नगांव में भव्य स्वागत

 


राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के आगमन से नगांव शाखा में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का संचार


पूजा माहेश्वरी


नगांव। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया, प्रांतीय महामंत्री रमेश चांडक, धुबड़ी शाखा के अध्यक्ष अनूप चंद सेठिया, मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया एवं मंडलीय सहायक मंत्री विकास अग्रवाल के नगांव आगमन पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा की ओर से तेरापंथ सभा भवन, हैबरगांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।


नगांव शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अतिथियों को पारंपरिक फूलाम गामोछा एवं सम्मान सामग्री भेंट कर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति से समारोह का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।


इस अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नगांव, अग्रवाल सभा, नगांव जिला माहेश्वरी सभा, नगांव राजस्थानी युवक संघ, मारवाड़ी सम्मेलन चापरमुख शाखा एवं मारवाड़ी सम्मेलन ढिंग शाखा के पदाधिकारियों ने भी आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प


नगांव शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कोठारी ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों का नगांव आगमन शाखा के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उनके मार्गदर्शन एवं सान्निध्य से शाखा को भविष्य में समाजसेवा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने की प्रेरणा मिलेगी।


समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं समाजसेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सेवा कार्यों का विस्तार सम्मेलन की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने सभी शाखाओं से सक्रियता के साथ कार्य करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा ने मारवाड़ी भाषा में अपने संबोधन से वातावरण को और अधिक आत्मीय बना दिया। उन्होंने संगठन के विस्तार तथा शाखाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं, आपसी समन्वय एवं समर्पण में निहित होती है। उन्होंने नगांव शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।


प्रांतीय महामंत्री रमेश चांडक ने सम्मेलन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना तथा युवाओं एवं महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।


समाजसेवा एवं संगठन के विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श


समारोह के दौरान नगांव शाखा के सदस्यों तथा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन की भावी योजनाओं, समाजसेवा के विस्तार तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।


इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया, चापरमुख शाखा के अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, ढिंग शाखा के पृथ्वीराज छाजेड, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बिनोद बोथरा, सचिव विवेक बोरड़, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राधा रमन खाटूवाला, नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बिनोद कुमार धूत, ब्राह्मण सभा के जुगल शर्मा, श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के सचिव राजकुमार मुंदड़ा, नगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष झूमर मल दुगड़, पूर्वोत्तर तेरापंथ सभा के सचिव जीवन मल सुराणा, मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश जाजोदिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्मेलन नगांव शाखा के पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी, नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष पवन गाड़ोदिया, ललित कोठारी, अनिल शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष गोपाल पोद्दार, जगदीश धूत, हुलास मल बोथरा, संगठन मंत्री दिलीप सोभासरिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में नगांव शाखा की ओर से सचिव विजय राज किल्ला ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी समाजबंधुओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा के संयुक्त सचिव अरुण नागरका ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें