रोहा के लखी प्रसाद डेका साहित्यिक (Literary) अवॉर्ड के लिए चयनित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा के लखी प्रसाद डेका साहित्यिक (Literary) अवॉर्ड के लिए चयनित



सोयल खेतान, रोहा


रोहा के खरागांव निवासी शिक्षक, साहित्यकार, प्रबंधकार, कवि एवं लेखक लखी प्रसाद डेका का साहित्यिक (Literary) अवॉर्ड के लिए चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।


रिपब्लिक एनई के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 1 सितंबर को गुवाहाटी स्थित यूएसटीएम परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी समारोह में लखी प्रसाद डेका को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यिक (Literary) अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।


लखी प्रसाद डेका लंबे समय से शिक्षा, साहित्य, लेखन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनके इस चयन पर साहित्यकारों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें