गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका अपनी धर्मपत्नी के साथ शुक्रवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे। गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद कुमार लोहिया, प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज जैन काला, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गुवाहाटी महिला शाखा की सलाहकार सरला काबरा, महिला शाखा की सचिव मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद सभी पदाधिकारी किरणश्री ग्रांड पहुंचे, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे दूसरे ट्रक को राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रक में पुनर्वास के लिए तैयार 500 राहत सेट भेजे गए हैं। प्रत्येक सेट में गद्दा, तकिया, बेडशीट, पिलो कवर और मच्छरदानी शामिल है। इनमें से 200 सेट सोनारी शाखा तथा 150-150 सेट नाज़ीरा एवं शिमलगुड़ी शाखा को भेजे गए हैं।
सम्मेलन के प्रवक्ता ने बताया कि इससे एक दिन पहले जोरहाट के लिए भेजे गए पहले ट्रक में 500 राहत सेट, 500 मेखला-चादर तथा नए एवं उपयोगी वस्त्रों के तीन कार्टन रवाना किए गए थे। वहां से राहत सामग्री टीयोक, आमगुड़ी और शिवसागर क्षेत्रों में वितरित की जाएगी।
इसके पश्चात राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कुमारपाड़ा स्थित सम्मेलन के निर्माणाधीन महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। श्री गोयनका ने निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए सम्मेलन की सेवा गतिविधियों की सराहना की और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
बाद में उन्होंने आसाम माहेश्वरी भवन पहुंचकर 8 और 9 अगस्त को आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर के प्रथम महिला अधिवेशन "तेजस्विता" की तैयारियों का भी जायजा लिया।
सम्मेलन के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा 8 अगस्त को "तेजस्विता" के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद ऊपरी असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं 9 अगस्त को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी राहत सामग्री वितरण एवं पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे।









जय बाबेरी
जवाब देंहटाएं