क्षीरोद बरुआ ट्रॉफी 2026 का शानदार समापन, लखीमपुर बना विजेता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

क्षीरोद बरुआ ट्रॉफी 2026 का शानदार समापन, लखीमपुर बना विजेता

 




रोमांचक फाइनल में गहपुर को 2-1 से हराकर जीती खिताबी ट्रॉफी


लखीमपुर, लखीमपुर के लवलीना बोरगोहेन खेल मैदान में आयोजित सीनियर अंतर-जिला फुटबॉल प्रतियोगिता क्षीरोद बरुआ ट्रॉफी 2026 का बुधवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। निर्णायक मुकाबले में लखीमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गहपुर को 2-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।


असम फुटबॉल संघ के तत्वावधान तथा लखीमपुर जिला खेल संघ की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।


बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर लवलीना बोरगोहेन खेल मैदान में खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लखीमपुर और गहपुर की दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। खिलाड़ियों ने लगातार गोल करने के प्रयास किए, जिसके चलते मुकाबले के दौरान कई रोमांचक क्षण देखने को मिले।


कड़े संघर्ष के बाद लखीमपुर ने 2-1 से मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। अंतिम सीटी बजते ही लखीमपुर के खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


फाइनल मुकाबले का शुभारंभ रांगानदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषिराज हजारिका ने किया। इस अवसर पर खेल संघ के पदाधिकारी, आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


आयोजकों के अनुसार, अंतर-जिला स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करती हैं। क्षीरोद बरुआ ट्रॉफी 2026 के सफल आयोजन से लखीमपुर में फुटबॉल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश भी मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें