गुवाहाटी। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा, गुवाहाटी शाखा की ओर से चतुर्दशी के पावन अवसर पर आठगांव स्थित चेतालय में विराजमान तपस्वियों एवं व्रतधारियों का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दशलक्षण एवं सोलहकारण व्रत करने वाले सभी व्रतियों एवं तपस्वियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला महासभा की सदस्यों ने तपस्वियों के त्याग, संयम, साधना एवं तप की अनुमोदना करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा छाबड़ा, शाखा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, शकुन पहाड़िया, संगीता कासलीवाल, रीचा गोधा, सीमा गंगवाल एवं सरोज सेठी सहित महिला महासभा की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इस दौरान सदस्यों ने तपस्वियों के तप एवं त्याग की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की। श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण यह अभिनंदन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें