मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की द्वितीय साधारण सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की द्वितीय साधारण सभा संपन्न

 


सामाजिक एवं सेवा प्रकल्पों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की द्वितीय साधारण सभा रविवार को बी. बरुआ रोड स्थित उत्सव बैंक्विट में संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ प्रख्यात कलाकार जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। शाखा की परंपरा के अनुसार असम जातीय गीत के बाद अध्यक्ष युवा शिव कुमार मोर ने सभा की औपचारिक शुरुआत की।


अध्यक्ष ने पिछले तीन महीनों में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं सेवा प्रकल्पों के संयोजकों, मार्गदर्शकों, दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सहसचिव युवा रवि गोयल ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शाखा की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सदस्यों ने ‘उम्मीद’ प्रकल्प को पुनः आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की, वहीं ‘पिंक डोनेशन’ प्रकल्प की भी सराहना की गई।


अंबुबाची एवं कावड़िया सेवा शिविरों की सफलता और इनमें दानदाताओं के सहयोग के लिए पूरी टीम का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान प्रकल्प के संयोजक युवा धीरज सुरेखा के लाइव डोनेशन एवं रक्त संग्रह के प्रति समर्पण और प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की गई।


सभा के दौरान आगामी दीवाली मिलन समारोह को इस वर्ष बड़े स्तर पर आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष युवा अरविंद खेमका ने कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


सभा में पूर्व अध्यक्ष युवा राजेश अग्रवाल, गौतम गोयनका, अजीत दस्सानी, युवा हितेश चोपड़ा एवं युवा राम भट्टार सहित वरिष्ठ सदस्य राजेश मित्तल, अनिल शर्मा, रॉबिन पेरीवाल एवं मनीष बोथरा उपस्थित रहे।


अंत में सहसचिव युवा नितिन अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें