सात दिनों तक मानव सेवा एवं जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प
गुवाहाटी। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की साधारण सभा उत्साहपूर्ण एवं सेवाभावी वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अटल सेवा सप्ताह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सातों दिनों को मानव सेवा और जनसेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की ओर से पिछले छह वर्षों से प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अटल सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों, राष्ट्रसेवा और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस दौरान सप्ताहभर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 19 से 25 दिसंबर तक अटल सेवा सप्ताह पूरे उत्साह, समर्पण और सेवाभाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों से इन कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
साधारण सभा में उपस्थित महिला सदस्यों में अटल सेवा सप्ताह को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सदस्यों ने एकजुट होकर सेवा कार्यों को व्यापक रूप देने तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में राष्ट्रसेवा, मानवसेवा और अटल जी के विचारों एवं आदर्शों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
सभा में मधु लूनिया, ज्योति जोधानी, रश्मि जैन, नीलम अग्रवाल, बिमला मित्तल, कुसुम मित्तल, चिन्नू हवेलिया, सुशीला गुप्ता, रेखा गोयल, डिंपल शर्मा, रेखा बजाज, माया शर्मा, दीपा सराफ एवं संजू शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
सदस्यों ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा को समाज के प्रति दायित्व के रूप में आगे बढ़ाना ही अटल सेवा सप्ताह की मूल भावना है। सभा का समापन राष्ट्रसेवा, मानवसेवा और सामाजिक समर्पण की भावना के साथ हुआ।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें