पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के नए अध्यक्ष बने कन्हैयालाल इंटोदिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के नए अध्यक्ष बने कन्हैयालाल इंटोदिया

 


मनीष रतावा सचिव और मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित


गुवाहाटी। पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद की वार्षिक आम सभा का आयोजन सांगानेरिया धर्मशाला में किया गया। बैठक में परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कन्हैयालाल इंटोदिया को परिषद का नया अध्यक्ष, मनीष रतावा को सचिव तथा मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।


बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गोठेचा के साथ जेश राज शर्मा, श्याम आशोपा, रतन रिनवा, राजेश गोठेचा, मुकेश शर्मा एवं मदन लाल सूटवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार मिश्रा एवं बलराज दायमा ने किया।


वार्षिक आम सभा में परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में समाज की एकता, आपसी सहयोग और सौहार्द को और मजबूत करने के साथ परिषद की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। सदस्यों ने समाजहित से जुड़े कार्यों को गति देने और परिषद की भूमिका को और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैयालाल इंटोदिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने परिषद की एकता, प्रगति और समाज के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।


नवनिर्वाचित सचिव मनीष रतावा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आम सभा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक का समापन परिषद की निरंतर प्रगति, सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाज के कल्याण के लिए मिल-जुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें