शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में हरि ॐ स्माइल्स की पहल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में हरि ॐ स्माइल्स की पहल



गुवाहाटी, शिक्षा को समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला मानते हुए हरि ॐ स्माइल्स, ईस्ट जोन गुवाहाटी की ओर से विवेकानंद कल्याण केंद्र विद्यालय की छ कक्षाओं में ब्लैकबोर्ड उपलब्ध कराया गया। संस्था की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।


कार्यक्रम बुधवार को विवेकानंद कल्याण केंद्र, जातीय शिक्षा निकेतन, विवेकानंद पथ ऊदालबकरा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रीना गुप्ता एवं सुशीला गाडोदिया उपस्थित रहीं।


संस्था की ओर से कहा गया कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की नींव है। इसी भावना के साथ जरूरतमंद विद्यालयों तक आवश्यक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


कार्यक्रम में नेपाल में प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही नेपाल में शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना करते हुए संस्था के सदस्यों ने पिंक एनर्जी टैपिंग भी किया।


कार्यक्रम का संदेश रहा— “एक छोटी-सी मदद किसी का जीवन बदल सकती है। आइए, मिलकर एक बेहतर समाज बनाएं।” हरि ॐ स्माइल्स की यह पहल शिक्षा के साथ मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाली रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें