गुवाहाटी। गृहिणी नमिता अग्रवाल ने साबित कर दिया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा पढ़ाई शुरू कर उन्होंने तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम पूरा किया और जून 2026 में गौहाटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित छठे सेमेस्टर की अंतिम एलएलबी परीक्षा में 69.97 प्रतिशत/सीजीपीए अंक हासिल कर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। वह एनईएफ लॉ कॉलेज की टॉपर भी रहीं।
रोशन अग्रवाल (भड़ेच) की पत्नी और दो पुत्रियों की मां नमिता ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की। उनकी यह उपलब्धि उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। नमिता ने यह संदेश दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से वर्षों बाद भी अपने अधूरे सपने को पूरा किया जा सकता है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें