गुवाहाटी. मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा आयोजित डांडिया एवं रास कार्यक्रम सादगी, शालीनता और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद माता रानी के जयकारों के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति भजनका उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कंचन पोदार, सुनीता भूतोडिया एवं प्रीति बेद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। निर्णायक मंडल में बॉबी बादशाह, मोना गोड़ एवं पायल जैन ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया।
डांडिया एवं रास के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ डांडिया, सर्वश्रेष्ठ जोड़ी एवं सर्वाधिक ऊर्जावान नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिकाएं निकिता सांकला, शीतल जालान, राजश्री कुचेरिया एवं प्रेमलता सिंघानिया रहीं। सभी संयोजिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शाखा की सलाहकार सरोज मित्तल, शारदा केडिया एवं वंदना सोमानी, स्थायी आमंत्रित सदस्य अनीता अग्रवाल एवं जयश्री झुंझुनवाला सहित महिला शाखा की अनेक सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष रश्मि जैन ने भी आयोजन की सफलता में विशेष सहयोग प्रदान किया।
समापन अवसर पर शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, संयोजिकाओं एवं महिला शाखा की सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन यादगार और सफल बन सका है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें