करीब दो सौ लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क वितरित की गई आवश्यक दवाइयां
टियोक से बिजू तुनवाल
टियोक। बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ओएनजीसी जोरहाट के सीएसआर विभाग की पहल पर ‘जन स्वास्थ्य अभियान’ के माध्यम से बुधवार को उत्तर-दक्षिण दुलिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया।
उत्थान सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की चिकित्सकीय जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में स्थानीय बाढ़पीड़ित करीब दो सौ लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर ओएनजीसी चिनामरा के जनरल मैनेजर संतोष मोरे तथा सामाजिक कार्यकर्ता पार्थ प्रतिम बोरा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, बाढ़ के बाद दूषित पानी, जलभराव और बदलते मौसम के कारण उत्पन्न होने वाली विभिन्न बीमारियों से लोगों को बचाने तथा प्रभावित परिवारों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें