शिलांग। वर्षों पूर्व नव-निर्मित श्री राजस्थानी विश्राम भवन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। इस अवसर पर आयोजित आमसभा की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
श्री राजस्थानी विश्राम भवन की कार्यकारिणी की ओर से बुलाई गई आमसभा की बैठक में समिति के सचिव कुंज बिहारी अजमेरा ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से लेखा-जोखा पारित किया।
इसके बाद आनंद अग्रवाल, कैलाश काबरा और सौरभ शर्मा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा के बाद चुनाव के लिए कुल 18 नामांकन फॉर्म भरे गए। निर्धारित समयावधि में आपसी विचार-विमर्श के बाद समाज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सात सदस्यों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 11 सदस्यों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में संतोष चाचान को अध्यक्ष, बिनोद दाधीच को उपाध्यक्ष तथा कुंज बिहारी अजमेरा को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं अनिल बजाज एवं पुरुषोत्तम लाल चौधरी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में अशोक सिंघानिया, पवन शर्मा, राकेश माटोलिया, संजीव शर्मा, सत्यनारायण बेरीवाल और सुशील मंगल को शामिल किया गया।
नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की। इसके बाद चाय-पानी और अल्पाहार के साथ बैठक का समापन हुआ। पुरुषोत्तम चोखानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें