नोखा स्थापना दिवस पर अपना घर आश्रम में प्रभु भोज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नोखा स्थापना दिवस पर अपना घर आश्रम में प्रभु भोज

 


सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश लेकर नोखा नागरिक परिषद ने किया आयोजन


गुवाहाटी। नोखा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नोखा नागरिक परिषद, गुवाहाटी की ओर से सेवा एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए नोखा अपना घर आश्रम में प्रभु भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।


परिषद की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आश्रय प्राप्त प्रभुजनों के साथ आत्मीयता और अपनत्व का भाव साझा करना रहा। आयोजन के दौरान परिषद के सदस्यों ने प्रभुजनों के साथ समय बिताया तथा सेवा को सामाजिक दायित्व के रूप में निभाने का संदेश दिया।


इस पुनीत सेवा कार्य में भंवरलाल पींचा एवं राकेश पींचा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय प्रदान करते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नोखा नागरिक परिषद के अध्यक्ष जीवराज पींचा एवं मंत्री कन्हैया लाल पींचा ने परिषद की समस्त कार्यकारिणी एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्य आपसी सहयोग, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।


इस अवसर पर परिषद की ओर से भंवरलाल पींचा एवं राकेश पींचा के प्रति विशेष धन्यवाद एवं सम्मान व्यक्त किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने उनके सहयोग और समय समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए सामूहिक सहभागिता ही ऐसे प्रयासों को सार्थक बनाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें