बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष चुने गए शंभू बाल्मिकी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष चुने गए शंभू बाल्मिकी

 


गुवाहाटी: गुवाहाटी स्थित चाबीपूल बाल्मिकी कॉलोनी में रविवार को बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति की आगामी कार्यकारिणी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए शंभू बाल्मिकी को बाबा रामदेव सेवा समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं श्री कैलाश कुमार को महासचिव, श्री मंटू चांवरिया को कोषाध्यक्ष तथा श्री राजेश हरिजन को सहयोगी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इसके अलावा श्री मनोज कुमार हरिजन तथा श्री संजू चांवरिया को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समिति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।


सभा में बाल्मिकी समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा समाज की एकता, सेवा एवं कल्याण के लिए मिलकर काम करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें