बिजू तुनवाल, टियोक।
पूर्वी जोरहाट के मेलेंग फेचुवाल क्षेत्र स्थित 94 नंबर कारी गांव प्राथमिक विद्यालय परिसर में जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर ‘जुबिन गर्ग बाल उद्यान’ एवं उनकी आवक्ष प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया गया। जोरहाट के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने फीता काटकर बाल उद्यान एवं आवक्ष प्रतिमा का औपचारिक उद्घाटन किया।
करीब तीन लाख रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में निर्मित इस बाल उद्यान में जुबिन गर्ग की आवक्ष प्रतिमा स्थापित की गई है। ग्राम प्रधान अर्पण बोरा ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित सभा में विद्यार्थियों ने जुबिन गर्ग के लोकप्रिय गीत ‘मायाबिनी’ की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह में मध्य जोरहाट खंड विकास अधिकारी जोन राजवंशी, मध्य जोरहाट आंचलिक पंचायत की सभानेत्री जिनामणि नेओग बोरा, 23 नंबर मध्य होलोंगापार गांव पंचायत के अध्यक्ष मनजीत बुढ़ागोहाईं, 29 नंबर जटकीयां गांव पंचायत की सभानेत्री आरती भूमिज तथा 23 नंबर मध्य जोरहाट आंचलिक पंचायत की सदस्य बंतिमा लाहन सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बताया गया कि यह बाल उद्यान पंद्रहवें वित्त आयोग के फंड से आंचलिक पंचायत सदस्य देवाशीष सेनापति की देखरेख में निर्मित किया गया है। जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर ही बाल उद्यान और उनकी आवक्ष प्रतिमा का लोकार्पण होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे बच्चों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए खुशी व्यक्त की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें