बंगाईगांव के विशिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी स्व. प्रेमनाथ हरलालका की श्रद्धांजलि सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव के विशिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी स्व. प्रेमनाथ हरलालका की श्रद्धांजलि सभा संपन्न

 


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने भेजा शोक संदेश

​बंगाईगांव: बंगाईगांव रोलर फ्लोर मिल के प्रांगण (आवास) पर रविवार को क्षेत्र के विख्यात समाजसेवी, विशिष्ट उद्योगपति एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय प्रेमनाथ हरलालका की स्मृति में एक भावुक एवं गंभीर वातावरण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व व्यावसायिक संगठनों तथा अंचल के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​कार्यक्रम का सफल व भावुक संचालन समाजसेवी महेश कुमार अग्रवाल ने किया। सभा का शुभारंभ उपस्थित जनसमूह द्वारा स्व. प्रेमनाथ जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात महेश कुमार अग्रवाल ने स्व. प्रेमनाथ हरलालका का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि 10 अगस्त 1945 को मानकाचर में जन्मे प्रेमनाथ जी ने गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज से स्नातक तथा गुवाहाटी विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। वर्ष 1969 में बंगाईगांव आकर उन्होंने अपने बड़े भाई स्व. रामगोपाल हरलालका के साथ उद्योग की नींव रखी और इस शहर को अपनी कर्मभूमि बनाया। वे न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति के क्षेत्र में बंगाईगांव के सामाजिक जीवन के अभिभावक व मार्गदर्शक स्वरूप थे।

​श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा भेजा गया शोक संदेश पढ़ा गया। अपने संदेश में राज्यपाल डेका ने स्व. हरलालका को बंगाईगांव के सामाजिक जीवन का एक अभिभावक और मार्गदर्शक बताया।

गरिमामय एवं भावुकता भरी श्रद्धांजलि ​सभा में शब्दों की श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख संगठनों, संस्थानों और गणमान्य व्यक्तियों मे सांसद फनीभूषण चौधरी, विश्व हिंदू परिषद (मनोरम बनिक्य), श्री अग्रवाल समाज सभा (सचिव विकास सुरेका), मारवाड़ी युवा मंच व पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच (सचिव धीरज कुमार शर्मा), मारवाड़ी सम्मेलन बंगाईगांव शाखा (अध्यक्ष अनिल सुराना), पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा एवं प्रांतीय सचिव रमेश चांडक), मारवाड़ी सम्मेलन बंगाईगांव शाखा (अध्यक्षा मंजू दुगड), रोटरी क्लब ऑफ बंगाईगांव (पी. के. दास), लायंस क्लब ऑफ बंगाईगांव, रवींद्र चेतना मंच (अध्यक्ष डॉ.समिक देब), भारत विकास परिषद, पूर्वोत्तर बिहारी परिषद बंगाईगांव, एलोरा विज्ञान मंच (अध्यक्ष डॉ. एस. के. दास), शिवम नगर वेलफेयर सोसाइटी ( पवन कुमार महतो), श्रीकृष्ण गौशाला,बरपेटा रोड (भेरू शर्मा), संभवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट (मोतीलाल सामसुखा), श्री सालासर बालाजी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (सुनील शर्मा), बंगाईगांव हाई स्कूल (ई.एम.) (प्रधानाचार्य अब्दुल मन्नान), अग्रवाला हॉस्पिटल के डॉक्टर विकास अग्रवाल की ओर से (डॉ. डॉली मुशाहारी), डॉ.बांकेलाल शर्मा, तथा गुवाहाटी के चिकित्सक डॉ. डी. हजारिका की ओर से डॉ. अमल डेका, कोकराझार की मणि नाहाटा, प्रभात वैष्णव, आशीष विश्वास, प्रगतिशील नवयुवक संघ (रूपचंद कुचेरिया), बंगाईगांव विश्वविद्यालय एलुमुनी एसोसिएशन (धीरज कुमार दास), भारत विकास परिषद (भूपेन कुमार शर्मा), विप्र फाउंडेशन ब्राह्मण मारवाड़ी समाज (सुनील शर्मा), डॉक्टर पी के धर, असम कृषि विकास संघ (नृपेंद्र दास), बीएड कॉलेज (सतीन राय), आशिष विश्वास। शामिल थे। शोक सभा में उपस्थित सभी संस्थाओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय प्रेमनाथ हरलालका के समाज सेवा में योगदान तथा उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए माना कि उनके निधन से न केवल मारवाड़ी समाज, बल्कि पूरे अंचल में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।


​परिवार की ओर से रश्मि हरलालका ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. प्रेमनाथजी हरलालका के विचार और आदर्श हमेशा परिवार व समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने संकट की इस घड़ी में संबल प्रदान करने वाले सभी नागरिकों, शुभचिंतकों व संस्थाओं का सहृदय धन्यवाद दिया। 


किशन हरलालका, निकुंज हरलालका, सूची हरलालका ने दुख की इस घड़ी में बड़ी संख्या में उपस्थित होने तथा परिवार को संबल देने के लिए सभी संगठनों, समाज बंधुओं, शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें