टियोक के काकजान में 24 अक्टूबर से राज्यस्तरीय प्रबोध कुमार बरुवा स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टियोक के काकजान में 24 अक्टूबर से राज्यस्तरीय प्रबोध कुमार बरुवा स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता

 


12 प्रमुख टीमें लेंगी हिस्सा, 29 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला


रिपोर्ट: बिजू कुमार तुनवाल


टियोक। जोरहाट जिले के काकजान में 24 से 29 अक्टूबर तक प्रसिद्ध शिक्षाविद्, संस्कृत विद्वान एवं खेल आयोजक स्वर्गीय प्रबोध कुमार बरुवा की स्मृति में प्रथम वार्षिक राज्यस्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। काकजान क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में तथा काकजान फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से यह प्रतियोगिता काकजान क्रीड़ा संघ के खेल मैदान में आयोजित होगी।



प्रतियोगिता में राज्य की 12 प्रमुख फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वर्गीय प्रबोध कुमार बरुवा के योगदान को याद करने के साथ-साथ राज्य की फुटबॉल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है।


प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत गुरुवार को ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके साथ ही जोरहाट जिले की घरेलू टीम काकजान स्पोर्ट्स एसोसिएशन (KSA) की जर्सी का भी विमोचन किया गया।



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 अक्टूबर को जोरहाट विक्टोरियस और नामरूप टाउन क्लब के बीच मुकाबला होगा। 25 अक्टूबर को एनआरएल फुटबॉल अकादमी, नुमालीगढ़ और काकजान स्पोर्ट्स एसोसिएशन आमने-सामने होंगे। 26 अक्टूबर को तेजपुर सिटी एफसी और जोरहाट विक्टोरियस के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को सदर हिल्स फुटबॉल अकादमी और एनआरएल फुटबॉल अकादमी के बीच मुकाबला होगा।


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा।


काकजान क्रीड़ा संघ की इस पहल से क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता खेलप्रेमियों के लिए रोमांचक और यादगार साबित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```