मारवाड़ी सम्मेलन की मोरानहाट शाखा ने समाज के प्रति उनके आजीवन योगदान को सराहा
रिपोर्ट: ज्योति खाखोलिया
मोरानहाट। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन की मोरानहाट शाखा की ओर से आयोजित समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण खाखोलिया को प्रतिष्ठित ‘विशिष्ट समाजबंधु’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनके लंबे समय से जारी योगदान, निस्वार्थ सेवा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में सत्यनारायण खाखोलिया को पारंपरिक साफा, शॉल, असमिया गमूसा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों रीता खाखोलिया, प्रकाश खाखोलिया, रोशनी खाखोलिया और नन्हीं कियाना खाखोलिया का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण बेरिया, समाजसेवी एवं असमिया फिल्म निर्माता ओमप्रकाश गारोडिया, समाजसेवी शंभु मोरे, विनोद भरतिया, पवन मोर और प्रभा अग्रवाल सहित मोरानहाट के कई गणमान्य व्यक्ति एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मारवाड़ी सम्मेलन की मोरानहाट शाखा के अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल, सचिव छगनलाल माड़ोदिया और कोषाध्यक्ष विजय मोरे ने समारोह में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सम्मानित समाजबंधु के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की गई। समारोह ने समाजसेवा, आपसी सद्भाव और सामुदायिक एकता के महत्व को रेखांकित किया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें