रिपोर्ट: सोयल खेतान, रोहा
रोहा। नौगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोहा विधानसभा क्षेत्र के चापरमुख से पार्टी उम्मीदवार शिवमोनी बोरा के समर्थन में बाइक रैली निकाली। रैली चापरमुख से शुरू होकर रोहा के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए गए।
बाइक रैली में विधायक जयप्रकाश दास भी शामिल हुए। उन्होंने पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत पक्की है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने वर्ष 2029 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात भी कही।
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार शिवमोनी बोरा ने भी अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी जीत सौ प्रतिशत सुनिश्चित है और वे बड़े मतों के अंतर से विजयी होंगी।
नौगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें