रिपोर्ट: मदन सिंघल
भव्य सजावट और प्रतिमाओं की कारीगरी का लिया जायजा, टाउन क्लब मैदान स्थित पूजा मंडप में भी की पूजा-अर्चना
प्रत्येक पूजा मंडप में आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। देवी दुर्गा के दर्शन के बाद उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत की और मंडपों की सजावट, प्रतिमाओं की कारीगरी तथा प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने भव्य बजट वाली दुर्गा पूजाओं की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
शहर के विभिन्न हिस्सों में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं, विशेषकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन से पूजा पंडालों में चहल-पहल और बढ़ गई।
टाउन क्लब मैदान स्थित पूजा मंडप पहुंचे मुख्यमंत्री
दिन के अंत में मुख्यमंत्री टाउन क्लब मैदान स्थित कल्चरल अवेयरनेस फाउंडेशन के पूजा मंडप पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माताजी का आशीर्वाद लिया और कुमारी पूजन में शामिल कन्याओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से पूजा के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
.jpg)




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें