रोहा रिजॉनेंस विद्यापीठ का दसवां स्थापना दिवस गीत-नृत्य के साथ मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा रिजॉनेंस विद्यापीठ का दसवां स्थापना दिवस गीत-नृत्य के साथ मनाया गया

 


दशवीं कक्षा के छात्र अर्णव बरकाकोति की पुस्तक ‘भारत एसेंडेंट (लग्न) 2077’ का विमोचन


रिपोर्ट: सोयल खेतान, रोहा


रोहा। रोहा रिजॉनेंस विद्यापीठ (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) का दसवां वार्षिक स्थापना दिवस और नवागत विद्यार्थियों का स्वागत समारोह गीत-नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। वर्ष 2016 में स्थापित विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह दस विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा दस ध्वज फहराए गए।


कार्यक्रम के दौरान रोहा महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता जतींद्र कुमार पैराई ने स्मृति तर्पण किया। इसके बाद शिक्षक एवं रोहा शाखा साहित्य सभा के सचिव लखी प्रसाद डेका ने दीप प्रज्वलित किया। उपस्थित लोगों ने महानायक जुबिन गर्ग के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।


इसके बाद रिजॉनेंस विद्यापीठ संचालन समिति के अध्यक्ष माधव चंद्र हाजरिका की अध्यक्षता में खुली सभा आयोजित हुई। अध्यक्ष ध्रुवज्योति हाजरिका ने उद्देश्य व्याख्या की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापीठ की कक्षा 11 की छात्राओं निकिता पातर और हिमाक्षी डेका के सत्रीया नृत्य से हुई।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशिकांत दास ने सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया और विद्यापीठ के दसवें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


मुख्य वक्ता के रूप में नौगांव महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य तथा नौगांव जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ. शरत बरकटकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु और शिक्षक द्वितीय गुरु हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और शिक्षकों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद कुमार चलिहा, रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र की पूर्व प्राचार्या डॉ. निरला देवी और रोहा हायर सेकेंडरी के पूर्व प्राचार्य मनिराम नाथ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल तिवा छात्र संघ के सलाहकार प्रह्लाद कुमार मशरंग, रोहा हायर सेकेंडरी की पूर्व प्राचार्या विजया गोगोई, रोहा आंचलिक छात्र संघ (आसू) के अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत बरुवा, कपाहेरा हायर सेकेंडरी के पूर्व विषय शिक्षक मूनींद्र भट्टाचार्य, विद्यापीठ की उपाध्यक्षा चंदना बोरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


स्थापना दिवस के अवसर पर नौगांव निवासी तथा सीआरसीसी विनिता हाजरिका बरकाकोति और राजू बरकाकोति के पुत्र एवं नौगांव नवरूप जातीय विद्यापीठ की कक्षा 10 के छात्र अर्णव बरकाकोति द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारत एसेंडेंट’ (Bharat Ascendant) 2077 का विमोचन किया गया। नौगांव महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं नौगांव जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ. शरत बरकटकी तथा वरिष्ठ पत्रकार मूनिंद्र सईकिया ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।


इसी अवसर पर लेखक विकास हाजरिका द्वारा लिखित और शिल्पी विमान गांवखोबा द्वारा स्वरबद्ध विद्यापीठ के स्थायी संगीत का भी विमोचन किया गया। पूर्व विद्यार्थियों के साथ अंतरंग वार्तालाप, विद्यार्थियों के गीत-नृत्य और युवा कंठशिल्पी अभिनाष काश्यप की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।


कार्यक्रम में विद्यापीठ के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और संचालन समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```