गुवाहाटी - अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित गुवाहाटी महिला मंडल के तत्वावधान में अध्यक्षा विद्या कुंडलिया, मंत्री नीरा सुराणा की अध्यक्षता में स्थानीय तेरापंथ धर्म स्थल में प्रथम साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संज्ञान किया गया। अध्यक्ष विद्या कुंडलिया ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत किया तथा केंद्र द्वारा निर्देशित कार्य "करें लक्ष्य का निर्धारण" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कर्मठ मंत्री मीरा सुराणा ने गत बैठक के प्रतिवेदन का वाचन कर उसे पारित करवाया तथा गत वर्ष हुए कार्यक्रमों की जानकारी सभी को दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मधु डागा ने संविधान का वाचन किया। मंडल की कुशल कोषाध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा छाजेड़ द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया व उसे पारित करवाया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती रंजू खटेड़ द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया तथा संविधान से संबंधित कई प्रश्न बहनों से पूछे गए। अंत में सह मंत्री मीना बैद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 15 बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक श्रीमती विमला कोचर व सुशीला मालू थी। इन्हीं के साथ निर्णायक के रुप में श्रीमती रेनू सेठिया थी। प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती मीना बैद , द्वितीय जतनी देवी संचेती व तृतीय स्थान घेवरी देवी बैद तथा उषा सुराणा का रही। सभी को पारितोषिक वह सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री ममता दुगड़ ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें