गुवाहाटी - शुश्राविका गंगा देवी फलौदीया का आज संलेखना संथारा पूर्वक देवलोकगमन हो गया। वह बहुत ही सेवाभावी और धार्मिक महिला थी। बैकुंठी यात्रा उनके निवास स्थान शांतिपुर से सुबह 7:00 बजे जैन भवन, समता भवन, तेरापंथ भवन होकर भुतनाथ श्मशानगृह जाएगी। उनके परिजन पुत्र कुंदन मल, शिखर चंद, पौत्र मनोज, पंकज, मदन, जितेंद्र एवं नरेंद्र की सहमति से तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान के राष्ट्रीय संयोजक बजरंग सुराणा के प्रयास से मरणोपरांत नेत्रदान करवाया गया। जिसमे तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष सतीश भदानी का सराहनीय योगदान रहा। तेरापंथ युवक परिषद की तरफ से दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस आशय की जानकारी संगठन मंत्री निर्मल बैद ने दी ।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें