रंगिया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया - इस वर्ष रंगिया के श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में 94वें झुलनोत्सव पर आज तीसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी, भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए रंगिया प्रशासन के साथ-साथ आयोजक समिति द्वारा भी अपनी ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं समिति द्वारा इस वर्ष मुख्य झांकियों के अलावा 8 विद्युत संचालित झांकियों सहित कुल 27 झांकियां सजाई गई है। विभिन्न देवी देवताओं और भारतीय संस्कृति को चरितार्थ करने वाली इन मनोरम झाकियों के दर्शन हेतु नेता, पूर्व नेता, अधिकारी वर्ग व आसपास के सभी अंचलों के लोगों का आगमन देखने को मिला है। राज्य भर में विख्यात रंगिया का यह ऐतिहासिक वार्षिक झूलन महोत्सव सभी उम्र जाति और धर्म के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता नजर आ रहा है। आयोजक समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय कार्यक्रमों के साथ बुधवार 22 अगस्त को शुभारंभ किए गए इस महोत्सव का समापन आगामी 26 अगस्त रविवार को रात्रि 9.30 बजे समापन समारोह के साथ किया जाएगा । समिती द्वारा महोत्सव मे सभी के उपस्थिति की कामना की गई है।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें