लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी ग्लोबल द्वारा ठंडे पेयजल की मशीन का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी ग्लोबल द्वारा ठंडे पेयजल की मशीन का उद्घाटन


गुवाहाटी - लायंस क्लब ऑफ़ गुवाहाटी ग्लोबल ने सोनापुर के पास डिगारु वायुसेना स्टेशन के नजदीक शंकरदेव शिशु निकेतन विद्यालय में ठंडे पेयजल की मशीन का उद्घाटन लायन्स जिला पाल डा.एम एल अग्रवाल के कर कमलों से करवाया। इससे पहले क्लब अध्यक्ष बसंत अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश चन्द राय ने लायंस ग्लोबल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र व शिक्षकों की लंबें समय से चली आ रही ठंडे पानी की समस्या का समाधान आज लायंस क्लब ग्लोबल ने कर दिया जिसकी हम सराहना करते हैं। क्लब सचिव अरुण अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य में लायंस क्लब गुवाहाटी केपीटल का भी सहयोग रहा है।


राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें