शिलांग - रक्षाबंधन का त्योहार जब जब आता है सभी बहने अपने मायके जाने के लिए उत्साहित हो जाती है। उसी तरह शिलांग की मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग महिला शाखा के द्वारा आज फिर दूसरी साल शिलांग बीएसएफ हेडक्वार्टर मे देश की रक्षा करने वाले जवानो की कलाईयो पर राखी बाँधकर बहुत ही सराहनीय काम किया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। शुक्रवार को सुबह से ही देश के रक्षक भाई बहनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधने के लिए के लिए निकल पड़े। सभी फौजी जवानो ने तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। सभी फौजी जवानो का दिल खुशियो से भर गया। जानकारी के अनुसार शिलांग मे पिछली साल यह पहल इसी समिति के द्वारा की गई थी ओर देखते-देखते ही चारो तरफ यह चहल-पहल शुरूआत हो गई। आज यहा पर रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। रक्षाबंधन का त्योहार कोई चलता-फिरता नही बल्कि अटूट विश्वास का त्योहार है।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन परंपरागत हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई में रेशम का धागा बांध कर अपना प्यार लुटाया। शुक्रवार को सभी भाईयो ने शुभ मुहूर्त में समिति की बहनो से राखी बंधवाई ओर सभी बहनो के साथ साथ पुरे देश की रक्षा करने का अटूट संकल्प भी लिया । इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मनीषा झुन्झुनु वाला,वाईस प्रसिङेटं सीमा चाचान, सचिव मंजुशा झुन्झुन वाला, कोषाध्यक्ष नीलम बजाज, सहित उमा चोखानी, रितु पंसारी, पुजा भुत, हेमा दाधीच, निशा दलाल, सरिता बावरी, निशा झाझुका, संगीता शर्मा मिनु शर्मा पिंकी गोयल, इंद्रा शर्मा, गुङी शर्मा संजु गोयनका, जुली जैन उपस्थित रही एवं श्रीमती मनीषा झुनझुनवाला ने सभी को धन्यवाद देते हुए रक्षा बंधन की ढेर सारी बधाईया दी ।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें