सुनील कुमार सेठी
गुवाहाटी - आठगांव स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में दसलक्षण की आराधना अत्यंत श्रद्धा व भक्ति भावपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ की जा रही है। सभी कार्यक्रमों में काफी संख्या में समाज के सदस्य एवं महिलाएं तथा बच्चे भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर रोजाना प्रातः 5:00 बजे 108 लोगों के द्वारा श्री जी का कलशाभिषेक किया जा रहा है। प्रातः 5:30 बजे त्याग की डाक द्वारा चयनित सौभाग्यशाली लोगों को सर्वप्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर आज श्री जी की सर्वप्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य विजय कुमार एवं उदय कुमार पाटनी को सपरिवार प्राप्त हुआ। तत्पश्चात नित्य नियम की पूजा व मंगल विधान की पूजन गाजे बाजे के साथ निर्मला देवी छाबड़ा, चंदा देवी पाटनी, सपना विनाक्या, उर्मिला देवी पांड्या, बबीता गंगवाल व मनोज विनाक्या के सानिध्य में अत्यंत भक्ति भाव पूर्वक संपन्न की जा रही है। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख उदयचंद पाटनी ने बताया कि इस चैत्यालय मंदिर का निर्माण 1972 में उनके पिता श्री स्वर्गीय सोहनलाल मदनलाल पाटनी के विद्वान पंडितों द्वारा कराया गया। तब से हर साल पर्युषण महापर्व के अवसर पर सैकड़ों भक्तों द्वारा श्री जी की पूजा अर्चना, विधान, कलशाभिषेक आदि किया जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज विनाक्या, अशोक चौधरी, प्रवीण अजमेरा, ताराचंद जैन आदि लोगों के अलावा जिले के सभी सदस्यों का सहयोग रहता है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें