सुनील कुमार सेठी
गुवाहाटी - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को भाद्रपद अष्टमी के अवसर पर नगर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में सुगंध दशमी का आयोजन किया गया| इस मौके पर शांति बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन (बड़ा) मंदिर में सुबह 10:00 बजे से 5:30 बजे तक मंदिर को दोनों वेदियों एवं ऊपर वाले हॉल में धुप खेने का कार्य किया गया जिसमें जैन समाज के सभी लोगों ने भाग लिया| मालूम हो कि दशलक्षण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम के रुप में मनाया गया| पर्युषण पर्व के अवसर पर उपस्थित लोगों को संयम का महत्व समझाते हुए सुगंध दशमी पर पंडित किरण प्रकाश जी ने कहा कि मन को वश में करना सामान्य चीज नहीं है| मन को अच्छे कार्यों में नहीं लगाया जाएगा तो हमारी दुर्गति होगी| उल्लेखनीय है कि 10 लक्षण पर्व ज्यों ज्यों समापन की ओर आ रहा है तप करने वालों में एक ज्वार सा आ रहा है| लगभग 40-50 भाई-बहन दशलक्षण व्रत एवं उसके ऊपर की तपस्या कर रहे हैं| इन सभी व्रती भाई बहनों का अभिनंदन अनंत चतुर्दशी यानी 23 सितंबर को सांय 6:00 बजे महावीर धर्मशाला में किया जाएगा| यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग के सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई|









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें