पुरी से उमा चक्रवर्ती
पुरी, 24 सितम्बर - भाजपा महिला मोर्चा की पुरी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिला मोर्चा को विजयी ज्ञान देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वहां पर पहले से तैनात भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं विशेष रूप से आशा कर्मचारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, भाजपा राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा, भाजपा विधायक दल के नेता कनक वर्द्धन सिंहदेव, भाजपा राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती के साथ तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एयरपोर्ट के बाहर ढोल नगाड़े के शोर से पूरा परिसर गुंजयमान हो रहा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आशा कर्मचारियों ने फूलों का हार पहनाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिल सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए पुरी के लिए रवाना हुआ। पुरी के संबोधन में शाह ने कहा कि इतनी संख्या में महिलाओं की किसी सभा में उपस्थिति मैंने इससे पहले नहीं देखी थी। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में असम प्रदेश महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। असम प्रदेश महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। शामिल होने वालों में असम प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिजली कलिता मेधी, क्वीन ओझा, सिप्रा गून, उमा चक्रबर्ती, प्रियंका नेओग व जानकी खौंड शामिल थे।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें