बरपेटा रोड में दशलक्षण पर्व में सम्मिलित हुई मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सदस्यायें - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बरपेटा रोड में दशलक्षण पर्व में सम्मिलित हुई मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सदस्यायें


बरपेटा रोड, 24 सितम्बर - जैन धर्म में दशलक्षण पर्व का बहुत महत्व है। जैन धर्म के दस लक्षण होते है। कहते है जो इन दस लक्षणों का अच्छी तरह से पालन कर ले उसे इस संसार से मुक्ति मिल सकती है। भाद्र महीने में दशलक्षण पर्व को जैन समुदाय धूमधाम से मनाता आ रहा है। दशलक्षण पर्व के कार्यक्रम में बरपेटा रोड मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा को आमंत्रित किया गया। मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सदस्यायें इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। महिला शाखा की अध्यक्षा सीता हरलालका ने फूलाम गमछा से व्रतिओं का सम्मान किया एवं उनके सम्मान में दो शब्द कहें। यह जानकारी सचिव ईस्मिता शर्मा ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें