रामदेव पीर ने सामाजिक सद्भावना कायम की थी - मुख्यमंत्री सोनोवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रामदेव पीर ने सामाजिक सद्भावना कायम की थी - मुख्यमंत्री सोनोवाल

बाबा रामदेव महोत्सव समिति गल्लापट्टी गुवाहाटी द्वारा बाबा रामदेव दसमी महोत्सव का आयोजन

गुवाहाटी - बाबा रामदेव महोत्सव समिति गल्लापट्टी गुवाहाटी के सौजन्य से रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव के दसमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा का अभिषेक के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। बाबा की ज्योत के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गई जो प्रातः काल से लेकर देर रात तक लगी रही। बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी अपने लाव लश्कर के साथ मंदिर में पधारे। इस अवसर पर उनके साथ असम सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री, श्रम और टी ट्राइब मंत्री (स्वतंत्र) पल्लव लोचन दास, वित्त आयोग के अध्यक्ष विजय गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैना, डॉ अभय कुमार भुंया, नुमली गढ़ रिफाइनरी के निदेशक राजकुमार शर्मा, गुवाहाटी नगर निगम के पूर्व पार्षद राजकुमार तिवारी और रामजीवन पांडे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा हम चाहते हैं कि असम में शांति बनी रहे इसके लिए रामदेव पीर का आशीर्वाद जरूरी है। रामदेव पीर ने सामाजिक सद्भावना कायम की थी। यही काम असम में श्रीमंत शंकरदेव और ज्योति प्रसाद अगरवाला ने भी किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। राजस्थान के रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेव पीर की समाधि मंदिर पर में एक बार जरूर जाना चाहूंगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पंचायती ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर के दर्शन करने के बाद राम देव मंदिर में दर्शन कर महाआरती की तथा प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में विभिन्न भजन गायक कलाकारों द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

विडियो देखने के लिए निचे क्लिक या टेप करें





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें