गुवाहाटी - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चलाए जा रहे नेत्रदान जैसे मानवता के महान कार्य में गुवाहाटी में स्वर्गीय चंपा देवी नाहटा का उनके पुत्र रंजीत जी, सुरेश जी, विनोद जी एवं राकेश जी की सहमति से तथा समाज के विशिष्ट श्रावक विजय सिंह जी डागा, हनुमान मल जी सेठिया, पदम जी सेठिया आदि की उपस्थिति में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान के राष्ट्रीय संयोजक बजरंग सुराणा की प्रेरणा तथा स्थानीय शंकर नेत्रालय के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान करवाया गया। मानवता के इस महान कार्य के लिए तेरापंथ युवक परिषद गुवाहाटी ने पूरे नाहटा परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद दिया तथा दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें