लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने शिक्षक दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने शिक्षक दिवस मनाया


गुवाहाटी - लायंस क्लब गुवाहाटी उमंग ने गुवाहाटी के तरुण राम फुकन हिंदी हाई स्कूल में पुस्तकों का वितरण कर शिक्षक दिवस मनाया। क्लब के 10 सदस्यों के दल ने इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए सबसे पहले शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मान समारोह के बाद छात्रों के बीच पुस्तकें एवं कॉपियों का वितरण हुआ। लगभग ₹20000 की लागत की पुस्तकें एवं कॉपियों का वितरण छात्रों के बीच हुआ। क्लब की अध्यक्ष मधु सेठिया ने बताया कि लायंस क्लब गुवाहाटी उमंग हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहती है। शिक्षक दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा की शिक्षा एक प्रमुख सेवा क्षेत्र है और हमें अशिक्षित वर्गो तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें