मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा द्वारा "मीटिंग्स एंड प्रोटोकॉल्स" कार्यशाला आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा द्वारा "मीटिंग्स एंड प्रोटोकॉल्स" कार्यशाला आयोजित


गुवाहाटी - मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के तत्वाधान में गत रविवार 16 सितम्बर 2018 को सुबह 10.30 बजे से वक्तित्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा ने  "मीटिंग्स एंड प्रोटोकॉल्स" पर MAP'2018 नामक एक कार्यशाला का आयोजन होटल अतिथि, पल्टन बाजार, गुवाहाटी में किया गया। इस कार्यशाला में बैठकों के  सुचारु रूप से आयोजन और अनुपालना के अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का सभापतित्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया ने किया तथा मंच का संचालन सह-संयोजक श्री दिनेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरिया तथा विशिष्ठ अतिथि उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल थे जिनका फुलाम गमछा से स्वागत किया गया। प्रशिक्षक मनीष खाटूवाला (जेसीआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक) तथा रमेश चांडक (जेसीआई के खंड प्रशिक्षक) थे जिनका स्वागत फुलाम गमछा तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में लकीर से हटकर ऐसे कार्यक्रम करने पर तथा विगत 3 वर्षों में शाखा द्वारा लिए गए कार्यक्रमों के लिए शाखा की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों और प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यशाला में कुल 6 सत्र - प्रभावी बैठक और कोरम, बैठक के टूल्स (एजेंडा और माइनुटस), सभापति एवं सदस्य, बैठक के प्रोटोकॉल्स, मोशन्स (विभिन्न प्रस्ताव पेश करना) थे और अंतिम सत्र में मॉक मीटिंग (दिखावटी बैठक) की गयी। कार्यशाला के अंतिम पड़ाव में "कौन बनेगा सभापति" का आयोजन हुआ जिसमें प्रशिक्षकों ने प्रश्न पूछे और प्रतिभागियों ने जबाब दिए। कुल 25 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमे से 15 लोग अन्य संस्थाओं से सम्बंधित थे। कार्यक्रम शाम 5.30 तक चला। प्रतिभागियों ने जमकर प्रशिक्षकों को सराहा और आयोजकों से भविष्य में ऐसे किसी कार्यक्रम के आयोजन पर सूचित करने को कहा। प्रशिक्षकों ने कार्यशाला की तैयारियों के स्तर के लिए अपनी तरफ से शाखा को सम्मानित किया। मारवाड़ी सम्मलेन कामरूप शाखा के सचिव निरंजन सिकरिया ने अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों सहित सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संचालक एवं सह-संयोजक दिनेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

1 टिप्पणी:

  1. Risepluslive का मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा की तरफ से धन्यवाद करता हूँ। आपके मार्फत हमें सामाजिक संगठनों की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती है, आपका साधुवाद

    जवाब देंहटाएं

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें