हैदराबाद से आमंत्रित प्रसिद्ध जम्मा जागरण सम्राट सुशील गोपाल बजाज द्वारा बहाई गई भक्ति की गंगा
"खम्मा खम्मा ओ बाबा रुणिचे रा धणिया" की तर्ज पर झूमे भक्त
नवगांव से अजीत महेश्वरी
नगांव - प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादव दशमी के उपलक्ष में आयोजित श्री बाबा रामदेव जी का जम्मा जागरण एवं बाबा के दिव्य ज्योत का आयोजन नगांव शहर खुटीखटिया स्थित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन में एक दिवसीय आयोजन के रूप में किया गया। इस दौरान पीरों के पीर बाबा रामदेव जी का भव्य दरबार सजाया गया और दिव्य ज्योति के प्रज्वलन के साथ ही बाबा के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले जम्मा जागरण का कार्यक्रम हैदराबाद से आमंत्रित प्रसिद्ध जम्मा जागरण कलाकार सुशील गोपाल बजाज द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में लोगों ने गुवाहाटी, जखलाबंधा, रोहा, जाजोरी, मोरीगांव, लंका, छापरमुख, तेज़पुर, बोकाखात और आसपास के इलाकों से सपरिवार भाग लिया और कार्यक्रम की गरीमा मैं चार चांद लगाएं। कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति देने के पश्चात सुशील गोपाल बजाज के साथ सभी आमंत्रित कलाकारों का असमिया संस्कृति के अनुरूप असमिया गामोछा के साथ अतिरिक्त दुपट्टा, राजस्थानी साफा और अभिनंदन पत्र देकर गर्मजोशी से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गुवाहाटी निवासी और श्री बाबा रामदेव भक्त संगम गुवाहाटी के अध्यक्ष दीपक पोद्दार का सहयोग सराहनीय रहा और नगांव श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम द्वारा श्री पोद्दार का अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अजीत महेश्वरी के मंच संचालन में जम्मा सम्राट सुशील गोपाल बजाज द्वारा श्री बाबा रामदेव जी के जीवनी पर भजनों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी गई और भोर होने तक भक्त वृंद दरबार के सामने हाजिरी लगाते देखे गए "खम्मा खम्मा ओ म्हारा रुणिचे रा धणिया" और बाबा रामदेव जी की महाआरती व बाबा रामदेव की जीवनी पर अनेक भजन सुशील गोपाल बजाज द्वारा प्रस्तुत किए गए। बाबा के दिव्य ज्योति प्रज्वलन में अपनी भागीदारी देने हेतु और दिव्य ज्योति प्रज्वलन के दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहा व भवन के बाहर तक भक्तों की कतार देखी गई जम्मा जागरण को लेकर भक्तों के उमड़ते सैलाब को लेकर समिति द्वारा अलग-अलग प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई ताकि भक्त आराम से भजनों का आनंद ले सके। भक्तों के बीच इस दौरान महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी और समिति की तरफ से भक्तों के सुविधार्थ सभी व्यवस्थाओं को हर कोण से व्यवस्थित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के सदस्य मुकेश पोद्दार, विनोद गुजरानी, सुरेश शर्मा (सूर्या), अरुण नागरका, महेश भजनका, पवन झंवर, प्रदीप रातूसरिया, जगदीश धुत और अजीत माहेश्वरी के साथ अन्य भक्तों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के अध्यक्ष अजीत माहेश्वरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी समाज बंधुओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। ध्यान देने योग्यय है कि समिति के बैनर तले बाबा का जम्मा जागरण का यह पंच वर्षीय कार्यक्रम है जिसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त श्री श्री बाबा रामदेव के इस कार्यक्रम में पहुंचकर दिव्यज्योत के दर्शन और दिव्य रक्षा कवच को प्राप्त करते हैं।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें