गुवाहाटी - टैक्स बार एसोसिएशन गुवाहाटी का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया के नेतृत्व में प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ़ टैक्सेस कविता झा से आयकर भवन में स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। कविता झा ने गत सप्ताह ही अपना पदभार संभाला था। एसोसिएशन के सदस्यों ने उनको शुभकामना देते हुए फूलाम गमछा से उनका पदभार संभालने के लिए स्वागत किया। सदस्यों ने काफी समय उनके साथ औपचारिक संवाद स्थापित किया और कर अधिवक्ताओं को टैक्स रिटर्न भरने के समय आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही करदाताओं को भी कर अदा करने के समय आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती झा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संतोषजनक जवाब दिया और समस्याओं पर गौर करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव अमित पारीक, कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा के अलावा सोमेश बोस, सुनील शर्मा और राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें