सखी साहित्य परिवार की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के प्रयास से साहित्य और राष्ट्र के उत्थान में पूर्णता समर्पित होकर कार्य कर रहा है। सखी साहित्य परिवार की पुस्तक लोकार्पण और सखी सुधा पत्रिका का विमोचन और काव्य गोष्ठी कार्यक्रम शालीनता और गरिमा पूर्ण वातावरण में पश्चिम विहार दिल्ली में आदरणीय मनीषियों के साथ संपन्न हुआ। सभी गुरुजन कविवर इस गोष्ठी को भव्य बनाने में भागीदार रहे। इस कार्य क्रम मे दीपिका सुतोदिया, आनंद अमित, नरेश नाथ, रवि शर्मा मधुप, कमल मनोहर, सागर सूद, शोभना ऋतु, श्यामा अरोड़ा, मुकेश किलोइया, आशा दिनकर, राजेंद्र रंजन, सुभाष दुआ, हरजीत राजपूत, सागर सूद पटियाला, सुधीर सिंह सुधाकर, विजेंद्र सिंह ठाकुर, हरि प्रकाश गुप्ता, अनुज अशोक सिंह सत्यवीर, अमृतपाल काफी, अनुजा करिश्मा सोनी, सारिका शर्मा, रीता जय हिंद हाथरसी, जगदीश ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, राजी उर्वशी जानवी, राकेश गंभीर, कृति सिंह और विन्यास सिंह जैसे कवियों ने भाग लिया। राकेश गंभीर ने मंच संचालन को शिद्दत से गति दी। एक-एक दिग्गगज ने अपने-अपने अलग विषय और विधाओं में मंच पर उत्साहजनक प्रदर्शन किया। सभी अपनी-अपनी विधाओं और विषय में छा गए। मंच पर हर्षोउल्लास और विविधताओं का रंग भरा गया। इस बरसाती मौसम में "सखी सुधा" की जम कर बारिश हुई। 2:00 बजे दोपहर आरंभ होकर कार्यक्रम लगभग 9:30 रात्रि पर समाप्त हुआ। समारोह उत्कृष्ट रहा और इस विमोचन को यादगार बना दिया। एक छोटे सा अंतराल इंतजार का समाप्त करेंगे और फिर एकजुट होंगे इसी श्रद्धा भाव और प्रेम से सभी गुणीजन विदा हुए।
राइज प्लस में खबर भेजने के लिए risepluslive@gmail.com पर ईमेल करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें